भारत

जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Admin2
7 Sep 2022 3:39 PM GMT
जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: लाइव हिंदुस्तान | डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

दुमका: झारखंड के दुमका शहर के न्यू बांधपाड़ा मुहल्ले में 10 वीं कक्षा के एक आदिवासी छात्र साहिल सोरेन का पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है।आशंका जताई जा रही है किसी ने हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया है।यह घटना बुधवार को सुबह हुई। न्यू बांधपाड़ा में दुमका सेंट्रल जेल के पीछे एक बरगद की पेड़ से गमछा के सहारे उस छात्र का शव लटका है।परिजनों का कहना है कि गमछा उसका नहीं है।

साहिल सोरेन जिले के रामगढ़ इलाके का निवासी था।वह दुमका शहर में बाल सैनिक स्कूल में 10 वीं की पढ़ाई कर रहा था।दुमका में वह अपनी नानी और बहन के साथ रहता था। पिता का निधन हो चुका है और मा दिल्ली में दैनिक मजदूरी करती है। घटना की सूचना मिलने पर दुमका टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है।
लोगों ने पुलिस को कहा कि जिस गमछा से साहिल सोरेन का शव फांसी से लटका है,वह गमछा उसका नहीं है। लोगों का कहना था कि साहिल ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस को भी संदेह है कि यह हत्या की घटना हो सकती है।फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच रही है।
थाना की पुलिस ने शव के चारो और जवानों को तैनात कर दिया है। मृतक साहिल सोरेन की बहन ने बताया कि साहिल रोज की तरह सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था।काफी देर तक वापस नहीं आया तो
एक बच्चे को उसे देखने के लिए भेजा तो उसके शव के पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली।साहिल सोरेन अक्सर अपने दोस्तों के साथ इसी स्थान पर पेड़ के नीचे बैठता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा होगा कि साहिल सोरेन ने आत्महत्या की है कि उसकी हत्या की गई है।
Next Story