भारत

तालाब के पास तैरता मिला था युवक का शव, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
9 April 2022 8:17 AM IST
तालाब के पास तैरता मिला था युवक का शव, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन
x
मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

कोलकाता: कोलकाता (Kolkata) में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला नारकेलडांगा इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, शेख शमीम नाम के एक युवक का शव गुरुवार को ईस्ट रोड पर एक तालाब में तैरता मिला, जिसके बाद मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक को कई लोगों द्वारा बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया, ''हमने मृतक के मोबाइल नंबर की मदद से तीन लोगों को ट्रैक किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है.''
इससे पहले भी कोलकाता में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. जहां एक रियल एस्टेट एजेंट को ग्रामीणों की भीड़ ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था. रियल एस्टेट एजेंट के साथ उनकी दोस्त प्रियंका सरकार भी थी, जो बाल-बाल बच गईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story