
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मकान मालिक मौजूदा किरायेदार का सामान हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुस गया.
विशाखापत्तनम: एक साल पहले कथित तौर पर ड्रम में भरकर छिपाया गया महिला का शव सोमवार को घर से बरामद किया गया है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक मौजूदा किरायेदार का सामान हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुस गया. इस दौरान उसे एक ड्रम दिखा, जिसके अंदर महिला का शव बहुत बुरी हालत में रखा हुआ था.
यह चौंकाने वाला मामला विशाखापत्तनम के मदुरवाड़ा से सामने आया है. मकान मालिक के मुताबिक, जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने की बात कही थी. इसके बाद वह बिना बकाया चुकाए मकान खाली करके चला गया था.
मकान मालिक ने बताया कि घर छोड़कर जाने के बाद किरायेदार एक बार पिछले दरवाजे से आया था. मगर, तब भी उसने बकाया किराया नहीं चुकाया था. एक साल से अधिक समय तक उसका इंतजार करने के बाद मैं जबरन किरायेदार का सामान घर से हटाने के लिए घर में घुस गया. इसी दौरान सफाई करते हुए ड्रम में एक महिला के शरीर के अंग मिले.
उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. एक साल तक घर के अंदर ड्रम में छिपाकर लाश को रखा गया था. मगर, किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.
लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है. लिहाजा, उसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी किरायदार का पता करने की कोशिश कर रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





