भारत
पुलिस अफसर का शव थाना परिसर से बरामद, जताई जा रही ये आशंका
jantaserishta.com
25 March 2023 12:14 PM IST

x
मचा हड़कंप.
बेतिया (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के वाल्मीकिनगर थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी शशि शेखर चौहान का शव शनिवार को थाना परिसर से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत छत से गिरने से हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, चौहान का स्थानांतरण तीन दिन पहले मद्य निषेध प्रभारी, बगहा के तौर पर कर दिया गया था। शुक्रवार को अन्य कागजी औपचारिकता पूरा करने के लिए वाल्मीकि नगर आए थे।
शनिवार तड़के इनका शव थाना परिसर में देखा गया। आनन फानन में इन्हे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
बगहा पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने शनिवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से चौहान बीमार थे। उनका इलाज करवाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले इनका स्थानांतरण किया गया था। मामले की तहकीकात की जा रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मृतक शशि शेखर नवादा जिला के कौआकौल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसवाल्मीकि नगरथानाध्यक्षBiharBihar NewsBihar PoliceValmiki NagarStation Head
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





