भारत

एसडीएम के सामने युवती का शव कब्र से निकाला गया, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
28 Aug 2022 9:06 AM IST
एसडीएम के सामने युवती का शव कब्र से निकाला गया, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भारी फोर्स तैनात रही।

बस्‍ती: यूपी के बस्‍ती जिले में आधी रात को एक लड़की का शव कब्र से निकाला गया। इस दौरान एसडीएम भानपुर मौके पर मौजूद रहे। उधर, रुधौली क्षेत्र के एक गांव में भारी फोर्स तैनात रही। शनिवार को यहां लड़का-लड़की की हत्‍या की खबर से सनसनी फैल गई थी।

लड़का-लड़की के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण पुलिस-प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। डीआईजी, एएसपी समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। मामला हॉरर किलिंग का माना जा रहा है। लड़की का शव परिजनों ने दफना दिया था। पहले तय हुआ कि शव को रविवार को निकाला जाएगा, लेकिन देर रात एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया।
रुधौली के एक गांव के युवक का शव शनिवार शाम गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न हालत में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक शुक्रवार रात उसे बुलाकर ले गया था। उनका बेटा उस युवक के घर पर ट्रैक्टर चलाता था। उसके बाद वह नहीं लौटा।
युवक की तलाश में जब परिजन उसके घर गए तो पता चला कि उनके घर की एक युवती की भी रात में मौत हो गई है, जिसे शनिवार दिन में दफना दिया गया। घरवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष रुधौली रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मामला आशनाई का है। यह हॉरर किलिंग की हो सकती है। जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story