भारत

ये क्या! पुलिसकर्मी के घर पर आरोपी का शव फंदे से लटका मिला, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
14 Oct 2024 4:21 PM IST
ये क्या! पुलिसकर्मी के घर पर आरोपी का शव फंदे से लटका मिला, मच गया हड़कंप
x
सांकेतिक तस्वीर
अपहरण का आरोपी.
शामली: यूपी के शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिजनौर पुलिस की हिरासत में दरोगा के घर पर एक आरोपी का शव फंदे से लटका मिला। किशोर पर अगवा का आरोप था। जानकारी के मुताबिक दरोगा ने रविवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ शामली स्थित आवास पर ले गया था। उधर जानकारी होने पर आला अफसर फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
बिजनौर के स्योहारा थआना क्षेत्र के मुंडाखेड़ी गांव से नाबालिग प्रेमी युगल 12 अक्टूबर को घर से फरार हो गए। इस पर लड़की के घर वालों ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी जांच दरोगा सुनील कुमार कर रहे थे। रविवार को सूचना के आधार दरोगा, महिला और पुरुष कांस्टेबल हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन से दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद रात में दरोगा सुनील कुमार दोनों को अपने शामली स्थित मकान ले गए। जहां सोमवार सुबह किशोर ने खिड़की में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उधर सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी होने पर किशोर और किशोरी के घर वालों भी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उधर, दरोगा की लापरवाही सामने आने पर पूरे मामले की जांच एसपी बिजनौर ने एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल को सौंप दी। एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story