भारत
मकान का दरवाजा अंदर से था बंद, कमरे से आ रही थी तेज बदबू, फिर...
jantaserishta.com
4 April 2023 11:37 AM IST

x
बेटे को पता नहीं मां करीब 20 दिन पहले मर चुकी है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के एक घर में वृद्ध महिला डॉक्टर का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी मच गई। महिला के शव में कीड़े पड़ चुके थे। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रेटर नोएडा से कुछ ही किलोमीटर दूर गाजियाबाद में मृतक महिला का बेटा रहता है और उसे इसकी खबर भी नहीं हुई कि उसकी मां करीब 20 दिन पहले मर चुकी है।
गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाला प्रणव रंजन सिन्हा अपनी पत्नी व सास के साथ रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 ए ब्लॉक में अपनी मां डा. अनमिया कुमारी के घर पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे से तेज बदबू आ रही थी। प्रणव रंजन सिन्हा ने इसकी सूचना थाना बीटा-2 पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा गया। प्रणव रंजन सिन्हा व अन्य लोग जब कमरे में पहुंचे तो उन्हें अनमिया कुमारी जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली और उनके शव पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है की (73 वर्षीय) अनमिया कुमारी पूर्व में बिहार में सरकारी डॉक्टर थी। रिटायरमेंट के पश्चात वह ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 ए ब्लॉक में रहने लगी। उनका अपने पति से कुछ समय पूर्व तलाक हो चुका है जिस कारण वह ढाई मंजिला मकान में अकेली ही रह रही थी। उनका बेटा प्रणव रंजन सिन्हा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनमिया का शव बेड से नीचे पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत बीमारी की हालत में वह बेड से नीचे गिरी और उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा कोई खोज खबर न लेने के कारण उनके शव में कीड़े पड़ गए।
Tagsग्रेटर नोएडावृद्ध महिला डॉक्टरमहिला डॉक्टरबेटेवैशालीGreater Noidaold lady doctorlady doctorsonVaishali
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





