भारत

27 साल की युवती का शव मिला, भाइयों ने कही ये बात

Admin2
21 Dec 2022 2:27 PM GMT
27 साल की युवती का शव मिला, भाइयों ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर
बूंदी: 27 साल की युवती का नवी मुंबई में शव मिला है। भाइयों का आरोप है, उसकी रियाज नाम के लड़के से दोस्ती थी। दोनों लिव इन में रहते थे और उसी ने हत्या कर शव को ब्रिज से लटका दिया है। मामला 17 दिसंबर को नवी मुंबई के पनवेल का है, जहां धामनी गांव के ब्रिज पर लटका हुआ शव मिला। मृतका उरवी उर्फ उमा वैष्णव बूंदी के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहती थी।
मृतका के भाई आरुष ने बताया, उनकी बहन उमा कोपरखेरण स्थित एक होटल में वेटर का काम करती थी। 14 दिसंबर को नेरूल पुलिस स्टेशन में गुमशदगी दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 17 दिसंबर को पनवेल थाना पुलिस को एक ब्रिज पर शव लटका हुआ मिला तो परिवार को बुलाया गया। जहां उमा के तौर पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद भाई शव लेकर 19 दिसंबर को बूंदी पहुंचा और अंतिम संस्कार करवाया।
मृतका के भाई आरुष ने बताया, उरवी छह साल से मुंबई में ही थी। रियाज नाम का युवक होटल पर आता-जाता था और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। इसके बाद घर आना-जाना रहता था। हर रोज की तरह 14 दिसंबर को भी होटल के लिए निकली। उसके पास कार भी थी। उमा हमेशा शाम 5 बजे भाई आरुष को भी कॉल करती थी। उस दिन कॉल नहीं आया तो आरुष ने रियाज को कॉल किया और उमा के बारे में पूछा, लेकिन उसने कॉल काट दिया और इसके बाद फोन रिसीव नहीं किया।
मृतका के भाई आरुष का कहना है, 14 दिसंबर को रियाज ही उमा को उसकी कार से होटल छोड़ने गया था। फिर दिन में करीब डेढ़ बजे वापस हमारे घर आया। यहां उसने बताया कि सिर दर्द हो रहा है और कॉफी पीनी है। यहां उसे कॉफी पिलाई और इसके बाद उमा को होटल से लाने का कहकर निकल गया। जब उमा का फोन नहीं आया और रियाज भी नहीं आया तो उन्होंने कॉल लगाया। भाई आरुष ने बताया कि उस दिन से उनकी बहन घर नहीं लौटी थी।
आरुष ने बताया, रियाज खान जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था। जान-पहचान के बाद जब दोस्ती हुई तो शादी का झांसा देकर दोस्ती की और दोनों लिव इन में रहने लगे। एक दिन जब रियाज के पास कॉल आया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। लेकिन, कुछ दिनों बाद दोबारा दोस्ती हो गई। आरुष ने बताया, उमा को कुछ दिन पहले कॉल भी किया था। अब पता चला कि उसके बहन के अकाउंट से आठ लाख रुपये और गोल्ड भी गायब है। मामले में मुंबई की पनवेल पुलिस के एएसआई सोमनाथ का कहना है, अभी इस केस के संबंध में जांच चल रही है।
Next Story