भारत
नहाने गई थी लड़की, पर बाहर आई लाश! बाथरूम के भीतर का मंजर देख कांप उठे
jantaserishta.com
10 Nov 2025 1:51 PM IST

x
दर्दनाक हादसा.
नई दिल्ली: दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मणिपुर की रहने वाली 23 साल की युवती की रविवार रात बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वह इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक युवती किराये के मकान में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी. पुलिस को रविवार रात करीब 8 बजकर 19 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक महिला को बाथरूम में करंट लग गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि युवती बाथरूम में गिरी पड़ी थी और उसके हाथ में इलेक्ट्रिक रॉड थी. वह पूरी तरह से बेहोश थी.
तुरंत उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की आशंका है. किसी तरह की साजिश या हत्या के संकेत अब तक नहीं मिले हैं. मृतका की पहचान मणिपुर निवासी के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब कर रही थी.
पुलिस ने बताया कि जब युवती काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई, तो उसकी सहेली ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को कॉल किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. बाथरूम में पानी फैला हुआ था और बिजली का तार भी पास में गिरा मिला.
क्राइम टीम ने मौके की जांच की और फॉरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





