भारत
बेटी को पानी में फेंका, फिर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम
jantaserishta.com
28 Oct 2022 5:58 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
फैली सनसनी।
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बारांबकी में एक महिला ने शुक्रवार की सुबह अपनी दो साल की बेटी को घर के पीछे तालाब में फेंक दिया। इसके बाद कमरे में आकर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब थोड़ी देर बाद मासूम का शव तालाब से मिला तो गांव में सनसनी फैल गयी। वहीं परिजनों के मुताबिक मृतका मानसिक रुप से अस्वस्थ्य थी।
ये मामला सतरिख थाना क्षेत्र के भनौली गांव की है। विनय की पत्नी सीमा का मायका जैदपुर थाना के रामपुर गांव में है। गुरुवार को वह अपनी दो साल की बेटी विधि के साथ मायके आयी हुई थी। वहीं सीमा की बड़ी बेटी पांच साल की अनुष्का पिता पास ही थी। शुक्रवार की सुबह नौ बजे सीमा की लाश कमरे में लटका देख उसकी छोटी बहन मधू ने देखा। मधू की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
इसके बाद ग्रामीण विधि की ढूंढने लगे। तभी घर के पीछे तालाब में मासूम का शव पानी में उतराता मिला। ये देख घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक सीमा ने अपी बेटी को तालाब में फेंक कर आत्महत्या की है। मृतका की मां सुशीला देवी ने बताया कि सीमा मानसिक मंदित थी। वह काफू समय से बीमारी के कारण परेशान रहती थी।
परिजनों ने बताया कि सुबह सीमा ने कहा कि आप सभी खेत चलों मैं थोड़ी देर में आती हूं। इस दौरान सीमा और उसकी बच्ची घर में अकेले थे। लेकिन जब देर बाद सीमा खेत नहीं आयी तो उसकी छोटी बहन किसी काम से घर आयी तो देखा की उसकी लाश कमरे में लटकी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





