भारत

कई दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, बदबू आने पर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 May 2022 7:55 AM IST
कई दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, बदबू आने पर...मचा हड़कंप
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ मे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मां की मौत के बाद कई दिनों तक बेटी उसकी लाश के साथ रहती रही. लाश की बदबू पड़ोसियों तक पहुंची, पुलिस को सूचना दी गई, तब जाकर लाश निकाली गई. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं उसकी 30 साल की बेटी को करीबी रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है.

घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मयूर रेजिडेंसी की है. जहां HAL से रिटायर्ड इंजीनियर सुनीता दीक्षित अपनी बेटी के साथ अकेले रहती थीं. करीब 10 साल पहले पति से तलाक होने के बाद से मां बेटी मयूर रेजिडेंसी के मकान नंबर 26 में रह रही थीं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर इंदिरा नगर पुलिस को स्थानीय लोगों ने मकान से बदबू आने की सूचना दी. कई दिनों से मां-बेटी पड़ोसियों को दिखाई भी नहीं पड़ रहे थे लिहाजा अनहोनी की आशंका में पुलिस बुलाई गई.
पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान से बदबू आ रही थी. बेटी अंकिता दूसरे कमरे में थी. खिड़की से देखा गया तो कमरे के अंदर सुनीता दीक्षित की लगभग 1 सप्ताह पुरानी लाश पड़ी हुई थी, दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में पुलिस को दरवाजा तोड़कर लाश निकालनी पड़ी. फिलहाल शुरुआती पड़ताल में 30 वर्षीय बेटी अंकिता मानसिक तौर पर बीमार लगी, पूछताछ के बाद करीबी रिश्तेदारों को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बेटी अंकिता को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया है. मां की मौत कैसे हुई और बेटी मौत को क्यों छुपाती रही? लाश क्यों नहीं दी? पुलिस अब इन सभी पहलुओं की जांच करने में जुट गई है, इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
इस मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर का कहना है बेटी के अनुसार मां लंबे समय से बीमार चल रही थी. लिहाजा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story