कत्ल कर दिए गए कश्मीरी पंडित की बेटी की कायर आतंकवादियों को ललकार, हिम्मत है तो आजा सामने...देखें वीडियो

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक में इकबाल पार्क के पास मंगलवार शाम को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां चला दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। माखन लाल बिंदरू की बेटी डॉ श्रद्धा बिंदरू ने कहा कि मेरे पिता जो कि एक कश्मीरी पंडित हैं, वह कभी नहीं मरेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकी सिर्फ शरीर को मार सकते हैं पर मेरे पिता हमेशा आत्मा के रूप में जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो। तुमने एक शरीर उड़ा दिया लेकिन मैं अपने पिता की बेटी हूं आ मेरे सामने और सामना कर। गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई।
मै हूँ कश्मीरी पंडित हिंदू, मेरे पिता को तो गोली मार दी, हिम्मत है तो आजा मेरे सामने, औक़ात है तो मेरा सामना कर, श्रीनगर में आतंकियों की गोली से शहीद हुए मक्खनलाल बिंद्रू के बेटी ने आतंकियों को खुली चुनौती दी है, हिंदुस्तान की इस बेटी को सलाम है. pic.twitter.com/rFEOqxnPht
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbha) October 6, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





