भारत

बहु ने अपने ससुर पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप, फिर जो हुआ

jantaserishta.com
25 Nov 2021 12:01 AM IST
बहु ने अपने ससुर पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप, फिर जो हुआ
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब के अबोहर के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति पर नामर्द होने और अपने ससुर पर शारीरिक शोषण करने, सास और ननद पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पड़ोसी राज्य राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने पति समेत सास, ससुर व ननद के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह मार्च 2018 में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची तो पति ने सुहागरात नहीं मनाई। इसके कई दिन बाद तक उसके पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जिस पर पीड़िता ने यह बात अपने मायके वालों को बताई।
इसका कारण पूछने पर पति, सास-ससुर और ननद ने कहा कि शादी में मोटरसाइकिल लाई है जबकि उनको तो कार मिलने की उम्मीद थी। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। इसमें पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है।
उसने सोचा कि वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा लेकिन पति में कोई सुधार नहीं आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन जब उसकी सास और ननद खेत में काम करने गईं थीं तो उसके ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
पीड़िता ने कहा कि जब उसकी सास और ननद को ससुर की हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि पति में शारीरिक कमजोरी है। उसके औलाद हो जाएगी तो उसकी यह कमजोरी छिपी रहेगी। ससुरालियों की इन हरकतों से तंग आकर उसने अपने मायके वालों को सारी बात बता दी। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story