भारत
ऑनलाइन दोस्ती का खतरनाक खेल! महिलाओं को पति के खिलाफ भड़काकर ठगता था गहने
jantaserishta.com
26 Oct 2026 8:07 AM IST

x
हैरान करने वाला मामला.
मथुरा: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना और उन पर भरोसा करना कई बार भारी पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत महिलाओं से संपर्क करता था. आरोप है कि वह महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा कर उन्हें डराता और गुमराह करता था. इसके बाद धोखाधड़ी करके उनके सोने-चांदी के कीमती आभूषण ठग लेता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.
मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने इस मामले में हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला सुखा निवासी लोकेन्द्र पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. इसके बाद वह उनके पति और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश करता था. आरोप है कि वह महिलाओं को डराकर और गुमराह करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर धोखाधड़ी से उनके कीमती आभूषण हासिल कर लेता था.
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरीके से कितनी महिलाओं को निशाना बनाया और ठगी की घटनाओं को किस तरह अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के करीब 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं. बरामदगी में कंठी और चेन, ओम लॉकेट लगी चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट, हार, कंगन, चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई तरह के गहने शामिल हैं. बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है.
एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





