ग्राहक ने 1.82 लीटर पेट्रोल के लिए 199 रुपये का किया था भुगतान, पेट्रोल पंप ने 730ML कम डाला, उसके बाद...

चूरू: राजस्थान के चूरू (Churu Rajasthan) में कम पेट्रोल डालने की शिकायत पर प्रशासन ने एक पेट्रोल पंप (Petrol pump) को सीज कर दिया. दरअसल, यहां एक ग्राहक ने 199 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाया था. पेट्रोल कम होने के शक में उसने बाइक की टंकी में पड़ा पेट्रोल नापा. टंकी की नाप करने पर पेट्रोल कम निकला. ग्राहक ने इसकी शिकायत डीएसओ, इंडियन ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, जिला रसद विभाग के इंस्पेक्टर संपत गुर्जर व इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार से की. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और पंप को सीज कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





