भारत
त्रिकोणीय प्रेम कहानी के खौफनाक क्लाइमेक्स से उठा पर्दा, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 Oct 2025 10:15 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
बेतिया: बेतिया पुलिस ने दीपक गुंजन पटेल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है. दीपक की मौत हादसे में नहीं हुई थी बल्कि दोस्ती के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश थी. 12 जुलाई को बलथर थाना क्षेत्र से बरामद हुई लाश को शुरू में रेल हादसा माना गया था, लेकिन मां की एफआईआर और पुलिस जांच ने पूरा सच सामने ला दिया.
दरअसल, मृतक दीपक का एक नाबालिग लड़की से अफेयर था. उसी लड़की से आरोपी रोहित भी एकतरफा प्यार करता था. इस जलन ने रोहित को खूनी बना दिया. उसने अपने साथियों मुराद आलम और प्रदीप उर्फ साधू के साथ मिलकर दीपक की हत्या की साजिश रची थी.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दीपक को एक होटल में बुलाया और उसे शराब पिलाई. नशे में धुत होने के बाद दीपक को रेलवे ट्रैक की ओर ले जाया गया. वहां बेहोशी की हालत में आरोपियों ने पत्थरों से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद सबूत छुपाने के लिए शव को ढाला के पास छोड़ दिया गया, ताकि यह मामला ट्रेन हादसे जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके.
पुलिस की तकनीकी जांच और गहन तफ्तीश ने हत्या की इस पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया. जांच में शामिल नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक दोस्त ने महज़ प्यार की जलन में अपने ही साथी की जान ले ली और उसके कत्ल को हादसा दिखाने की कोशिश की.
Tagsबेतिया पुलिसबेतियाबेतिया न्यूज़हत्याकांड का खुलासाक्राइम न्यूज़Bettiah PoliceBettiahBettiah NewsMurder case revealedCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





