भारत

शातिर अपराधी को पुलिस ने मार गिराया, 47 केस हैं दर्ज

jantaserishta.com
21 Dec 2025 10:35 AM IST
शातिर अपराधी को पुलिस ने मार गिराया, 47 केस हैं दर्ज
x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: यूपी एसटीएफ के मुख्यालय की टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने 20-21 दिसंबर की रात एनकाउंटर के बाद 1 लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद को गिरफ्तार किया है. फिलहाल एसटीएफ की गोली लगने से बदमाश घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस टीम ने बुलंदशहर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में 50 हजार के इनामी आजाद उर्फ जुबैर को एनकाउंटर में ढेर किया है.
पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली देहात व थाना गुलावठी पुलिस टीम द्वारा 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया गया. पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. उसके पास से अवैध असलहा(पिस्टल), कारतूस एवं बाइक बरामद की गई है.
एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि जनपद सुल्तानपुर से हत्या के अभियोग में वांछित व 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद सहारनपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है. जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और उसके पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से आने के बाद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में घेराबंदी की.
घेराबंदी के दौरान सिराज द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल गाड़ी, पिस्टल ३0 बोर, पिस्टल ३२ बोर, भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस ३० बोर और ३२ बोर, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फ़ोन, 2 वाई फाई डोंगल, छोटा बैग, आधार आदि बरामद किया गया है.
सिराज का 30 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है. जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रासुका जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे शामिल हैं. पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story