शराबी पति की हैवानियत, पत्नी और तीन मासूम बच्चों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी खा लिया जहर

कुशीनगर. कुशीनगर में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. कसया थाने के कुड़वा दिलीपनगर के गोपाल टोले में शराबी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया. घटना में पत्नी और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. पत्नी और अपने तीन बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाला जितेंद्र का कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी लीलावती से विवाद हुआ था जिसके करना लीलावती बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. कुछ दिन पूर्व जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को मायके से लेकर घर आया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





