भारत
दरिंदे चाचा ने रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग भतीजी पर नीयत हाे गई खराब
jantaserishta.com
13 Aug 2024 12:14 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आपबीती अपनी मां को बताई.
रायबरेली: रायबरेली जिले में चाचा भतीजी के रिश्ते फिर शर्मसार हो गए। चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मामला रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। किसी से बताने पर पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। नाबालिग ने आपबीती अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि जिस समय यह वारदात हुई, पीड़िता घर में अकेली थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
मदरसे में 10 साल के नाबालिग लड़के का रेप
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के एक मदरसे में 10 वर्षीय लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। मदरसे के ही एक कर्मचारी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के से इस संस्थान के 20 वर्षीय पुरुष कर्मचारी ने दो अगस्त को दोपहर में कुकर्म किया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी कर्मचारी ने कुकर्म के दौरान लड़के के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे जान से मार डालेगा। दरअसल, पीड़ित लड़के का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर मदरसे के एक शिक्षक ने उस लड़के से कहा था कि विवाद शांत होने तक वह आरोपी कर्मचारी के कमरे में सो जाया करे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





