भारत

दरिंदे पिता ने अपनी बेटी को बार-बार हवस का शिकार बनाया, अब हुआ ये अंजाम, क्या है पूरा मामला?

jantaserishta.com
7 Nov 2024 9:38 PM IST
दरिंदे पिता ने अपनी बेटी को बार-बार हवस का शिकार बनाया, अब हुआ ये अंजाम, क्या है पूरा मामला?
x

सांकेतिक तस्वीर

जुर्माना भी लगाया.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक पिता को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। दरिंदे पिता ने अपनी बेटी संग चार साल तक रेप किया। पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया और उसका लगातार रेप करता रहा। वहशी पिता ने बेटी की शादी के बाद भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और उसका रेप करता रहा। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले बाप को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसके ऊपर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला शख्स फरीदाबाद की बल्लभगढ़ की राहुल कॉलोनी में रहता है। उसकी इकलौती बेटी है। मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। बेटी तब से अपने बाप के साथ रहती आई है। बेटी ने शिकायत में बताया कि मां की मौत के बाद से ही वो उसके साथ रेप करता आ रहा है।
मां की मौत के बाद से पिता ने जबरन बेटी से संबंध बनाने शुरू कर दिए। बेटी ने बालिग होने पर अपनी मर्जी से शादी कर ली, लेकिन इसके बाद भी दरिंदा पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। दरअसल शादी के बाद बेटी अपने पिता के पास लौट आई और वहीं रहने लगी। इस बीच जब भी उसका पति घर से बाहर काम पर चला जाता था, उसका पिता बेटी संग दुष्कर्म करता था।
इस तरह दरिंदा पिता करीब चार साल तक बेटी से रेप करता रहा। किसी से इस बारे में बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इस कारण लड़की लंबे समय तक लड़की शांत रही। मगर फिर एक रोज परेशान होकर उसने एनजीओ में जाकर अपने साथ घट रही घटना के बारे में विस्तार से बताया और फिर पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पिता पर केस चला और उसे 10 साल की सजा हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story