भारत

ये क्या! चेन स्नैचर को भीड़ ने घेरा, नचा दिया, खुद देखें पूरा नजारा

jantaserishta.com
24 Aug 2024 11:11 AM IST
ये क्या! चेन स्नैचर को भीड़ ने घेरा, नचा दिया, खुद देखें पूरा नजारा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अकसर चोरी या छीन झपट करने वाला कोई अगर भीड़ के हाथ लग जाए को लोग उसको पुलिस को सौंपने से पहला उसकी जमकर कुटाई करते हैं. कई बार ऐसी ही भीड़ ने किसी अपराधी को जान से तक मार दिया है. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक चेन स्नैचर को भीड़ ने घेर लिया लेकिन ये क्या वे उसे पीट नहीं रहे बल्कि नचा रहे हैं.
कथित तौर पर दिल्ली एनसीआर के इस वीडियो सोने की चेन छीनते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने चोर को पुलिस को सौंपने के बजाय पहले उसकी पिटाई की. फिर उसे एक हरियाणवी गाने पर ठुमके लगवाए. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें कुछ आदमी चोर को घेरे खड़े हैं और गाना चलाकर उसे नाचने पर मजबूर कर रहे हैं. बाकी लोग भी मजे लेते हुए उसके साथ नाच रहे हैं.
करीब 9 लाख बार देखा गया ये वायरल वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद इसपर लोग रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. कुछ लोगों ने कहा कि चोर का ऐसा शोषण करने की जगह उसे पुलिस को सौंपा जाना चाहिए. वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर मजे लेते हुए कहा- गजब की सजा दी है जिसमें कोई हिंसा भी नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story