
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
दिवाली से पहले एक केला व्यापारी को बदमाशों ने हाइवे पर गोली मारकर रुपये लूट लिए।
सुपौल: बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुपौल जिले के किशनपुर थाना इलाके में दिवाली से पहले एक केला व्यापारी को बदमाशों ने हाइवे पर गोली मारकर रुपये लूट लिए। वारदात रात 9 बजे एनएच 57 पर कमलदाहा गांव के पास हुई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग छूटे। व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक केला व्यापारी रामसुंदर साह (45) मधुबनी जिले के खुटोना प्रखंड के भजनाहा गांव के रहने वाले हैं। वे बाइक से भपटियाही बाजार की ओर आ रहे थे। अज्ञात बाइक पर सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोक दिया। बदमाशों ने व्यापारी से 9 हजार रुपये कैश छीनने की कोशिश की। इस बीच उनकी हाथापाई हो गई। बदमाशों ने व्यापारी को पीठ में गोली मारकर रुपये के साथ बाइक भी ले भागे।
सूचना पर किशनपुर थाना पुलिस और भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामसुंदर साह को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डीएमसीएच भेजा गया। डीएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया है। अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





