भारत

एटीएम उखाड़कर भाग रहे थे अपराधी, पुलिस ने किया पीछा तो भाग खड़े हुए

jantaserishta.com
14 Sept 2023 2:00 PM IST
एटीएम उखाड़कर भाग रहे थे अपराधी, पुलिस ने किया पीछा तो भाग खड़े हुए
x
जल्द ही अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
रांची: झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस की तत्परता से एक एटीएम लूटे जाने से बच गया। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कलझरिया गांव में स्थित एसबीआई के एटीएम में बुधवार रात ढाई बजे अपराधी पहुंचे और उसे काटने के बाद उखाड़कर भागने लगे।
पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उसने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी को पीछा करते देख अपराधी कुछ दूर जाकर एटीएम और गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। इस तरह पुलिस की तत्परता से एसबीआई का एटीएम लूटे जाने से बच गया।
पुलिस ने लूटा गया एटीएम और बोलेरो नारायणपुर से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। इससे एटीएम लूटने की अपराधियों की मंशा विफल हो गयी। अनिमेष नैथानी ने बताया कि लूटा गया एटीएम और बोलेरो वाहन बरामद कर लिया गया है। जल्द ही अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story