भारत

पार्षद के पति को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
31 July 2023 2:46 PM IST
पार्षद के पति को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
x
सरकार भले ही अपराधिक घटनाओं पर काबू करने का प्रयास कर रही हो, बेकाबू अपराधी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।
पटना: बिहार में सरकार भले ही अपराधिक घटनाओं पर काबू करने का प्रयास कर रही हो, बेकाबू अपराधी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। पटना के दीघा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद पति को गोलियां मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वार्ड पार्षद के पति निलेश मुखिया सुबह कहीं जा रहे थे, इसी दौरान कुर्जी मोड़ के समीप अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी।
अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है, जो मोटर साइकिल पर सवार होकर यहां तक पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। निलेश भाजपा के नेता भी बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उसी आधार पर जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story