भारत

दरिंदों ने चाकू की नोक पर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता और उसके भाई को जबरन आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए किया मजबूर

jantaserishta.com
4 March 2025 8:10 AM IST
दरिंदों ने चाकू की नोक पर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता और उसके भाई को जबरन आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए किया मजबूर
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार रात शिरूर तहसील में दो युवकों ने चाकू की नोक पर 19 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता और उसके चचेरे भाई को जबरन आपत्तिजनक स्थिति में आने के लिए मजबूर किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया.
रंजनगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक महादेव वाघमोडे के मुताबिक, पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ घर के पास एक सुनसान जगह पर बैठी थी, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे. उन्होंने चाकू दिखाकर दोनों को डराया और जबरदस्ती वीडियो बनाया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके सोने की नथ व पेंडेंट लूटकर फरार हो गए.
घटना के बाद, हिम्मत दिखाते हुए लड़की ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों का हुलिया जुटाया और तेजी से तलाश शुरू की. महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं.
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने उन्हें 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story