भारत

पुलिस की कार्यवाही से घबराए अपराधी, हाथों में पोस्टर लेकर सरेंडर किया

jantaserishta.com
23 April 2022 7:27 PM IST
पुलिस की कार्यवाही से घबराए अपराधी, हाथों में पोस्टर लेकर सरेंडर किया
x
देखें वीडियो।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल पांच लोगों ने पुलिस थाने जाकर सरेंडर (surrender) कर दिया. इन सभी ने भविष्य में कभी दोबारा अपराध न करने की शपथ ली है.

एजेंसी के अनुसार, पांचों शराब माफिया (Liquor Mafia) पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, 'मैं देसी शराब बनाने और बेचने का काम करता हूं, लेकिन योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर मैं यह काम छोड़ रहा हूं. मैं फिर कभी अवैध शराब नहीं बनाऊंगा, इसलिए सरेंडर करने आया हूं.' सभी शराब ​माफिया शुक्रवार शाम खुटर थाने पहुंचे थे.
इस मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि सरेंडर करने वाले पांच लोगों में से चार हिस्ट्रीशीटर हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर सिंह, रोशन सिंह, देशराज सिंह, चमन सिंह और गुरमीत ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया है. इन सभी ने थाने आकर भविष्य में अवैध शराब के कारोबार में शामिल नहीं होने की शपथ ली और कहा कि वे कभी अब इस काम को नहीं करेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story