भारत
पति को बांधकर नवविवाहिता से दरिंदों ने किया गैंगरेप, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप
jantaserishta.com
25 Oct 2024 5:49 PM IST

x
वीडियो बना लिया गया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश में दिल को दहला देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। रीवा में आयोजित पांचवें इन्वेस्टर समिट से दो दिन पहले सोमवार को जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर गुड थाना क्षेत्र स्थित भैरव बाबा पर्यटक स्थल पर एक नव विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रीवा के एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, कॉलेज में पढ़ने वाला एक विवाहित जोड़ा सोमवार को पिकनिक मनाने भैरव बाबा पर्यटक स्थल गया था, जहां पहले से ही मौजूद कुछ दरिंदों ने युवक को पेड़ में बांधकर उसकी पत्नी से बारी-बारी दुष्कर्म किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इतना ही नहीं, दरिंदों ने नव-विवाहित जोड़े को घटना की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद जब नव विवाहित जोड़ा थाने पहुंचा, तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन, शिकायतकर्ताओं की जिद के चलते पुलिस कर्मियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए और मंगलवार को विभिन्न धाराओं के तहत पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इन्वेस्टर्स समिट खत्म होने के बाद हरकत में आई पुलिस का दावा है कि उन्होंने दो मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश पुलिसरीवागैंगरेपMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh PoliceRewaGang Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





