भारत

5 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, फिर ड्रम में मिला शव: मां ने ही ले ली अपनी नवजात बच्ची की जान

jantaserishta.com
1 Aug 2026 12:05 PM IST
5 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, फिर ड्रम में मिला शव: मां ने ही ले ली अपनी नवजात बच्ची की जान
x
फैली सनसनी.
सीधी: सिर्फ पांच दिन पहले घर में किलकारी गूंजी थी. परिवार ने नवजात बच्ची का वेलकम किया था. लेकिन पांचवें दिन उसी घर में चीख-पुकार मच गई. मासूम बच्ची का शव पानी से भरे एक नीले ड्रम में मिला. पहले लगा कि कोई हादसा हुआ है या किसी ने बच्ची को नुकसान पहुंचाया है. लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो शक घर के अंदर ही जाकर ठहर गया. अब पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत के पीछे उसकी अपनी मां है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में यह घटना सामने आई है. पांच दिन की नवजात बच्ची का शव घर में रखे पानी से भरे नीले ड्रम में मिला. खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी.
शुरुआत में मामला किसी रहस्यमय घटना जैसा लग रहा था. बच्ची की मां भी आसपास के लोगों और पुलिस को अलग-अलग बातें बताती रही. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलने लगीं. पुलिस ने घटनास्थल से मिले तथ्यों को महिला के बयान से मिलाया तो कई सवाल खड़े हो गए.
इसके बाद पुलिस ने महिला से विस्तार से पूछताछ की. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी पहले से एक बेटी है. दूसरी बच्ची के जन्म के बाद उसके पालन-पोषण और जिम्मेदारियों को लेकर वह मानसिक दबाव में थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया.
सीधी के एसपी संतोष कोरी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. क्या आर्थिक और पारिवारिक दबाव किसी इंसान को इतना तोड़ सकता है कि वह अपने ही बच्चे की जान ले ले? इस सवाल का जवाब जांच के आगे बढ़ने के साथ ही साफ होगा. फिलहाल पुलिस ने तफ्तीश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story