
x
फैली सनसनी.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह पूरा मामला सारांव गांव का है जहां पति और पत्नी के विवाद में पति सुगंध कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली है। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल सुगंध को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूनम और सुगंध की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सुगंध अपनी पत्नी को उनके मायके जाने से रोकता था। इसी को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था।
जानकारी के मुताबिक, एक-दो दिन पहले ही पूनम एक रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी, जिसके बाद फिर से विवाद हुआ था। बुधवार को हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला ही सामने आया है। वैसे, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। घायल सुगंध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





