भारत

iPhone 17: पितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, युवाओं के लिए धार्मिक मान्यताएं 'मिथक'

jantaserishta.com
19 Sept 2025 12:13 PM IST
iPhone 17: पितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, युवाओं के लिए धार्मिक मान्यताएं मिथक
x
देखें वीडियो.
मुंबई: हिंदू धर्म में पितरों की मुक्ति और श्राद्ध कर्म से जुड़ा पितृ पक्ष चल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नई चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। हालांकि, परंपरा और मान्यताओं से दूर हटके युवाओं के बीच नई आईफोन-17 सीरीज को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।
शुक्रवार सुबह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग तो रात से ही कतार में लग गए ताकि वे सबसे पहले नया आईफोन खरीद सकें। इसी बीच, पितृ पक्ष के दौरान नई चीजों की खरीदारी करने से बचने की मान्यताओं को लेकर समाचार एजेंसी ने कई लोगों से बात की।
कल्पेश ठक्कर का कहना है कि पितृ पक्ष के दौरान मैंने फोन खरीदा जरूर है, लेकिन अभी अनबॉक्स नहीं किया है। इसे नवरात्रि के अवसर पर सोमवार से यूज करना शुरू करूंगा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि पितृ पक्ष में खरीदारी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि यह मिथक है। पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। उनका आशीर्वाद न होता तो मैं पांच लाख रुपए खर्च कर तीन फोन खरीद ही नहीं पाता। इसी को देखते हुए मेरा मानना है कि लोगों का यह कहना कि इस दौरान नई चीज न खरीदो, यह गलत है। इसी तरह, घनश्याम का कहना है कि लोग इसे मान्यता मानते हैं, लेकिन असल में इसका कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं, राजन के मुताबिक, मोबाइल खरीद सकते हैं, लेकिन गाड़ी जैसी बड़ी खरीदारी से बचना चाहिए। आईफोन खरीदने पहुंचे एक अन्य शख्स रोहित ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। रोहित ने कहा कि उनके घर में पितृ पक्ष में कपड़े खरीदने से रोका जाता है, लेकिन मोबाइल फोन खरीदने में कोई आपत्ति नहीं है।
आईफोन 17 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, वेपर चैंबर कूलिंग और नए कलर ऑप्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। खासकर वेपर चैंबर कूलिंग के आने से अब यूजर्स को उम्मीद है कि आईफोन में हीटिंग की जो दिक्कत पहले आती थी, वो अब दूर हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null