भारत

वायरल होने का ऐसा क्रेज...मेट्रो में अश्लीलता फैला रही दो लड़कियां, Deepfake तो नहीं?

jantaserishta.com
23 March 2024 2:39 PM IST
वायरल होने का ऐसा क्रेज...मेट्रो में अश्लीलता फैला रही दो लड़कियां, Deepfake तो नहीं?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रीलबाजों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली मेट्रो होली वाले एक नए वायरल वीडियो को लेकर एक बर फिर चर्चा में है। इस वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठी दो लड़कियों को होली के बहाने फिल्मी गाने पर अभद्र हरकत करते देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को शेयर और कमेंट कर अलग-अलग तरह से कमेंट करके मजे ले रहे हैं।
हालांकि, इस वीडियो के फर्जी होने का शक जताया जा रहा है। आशंका है कि यह डीपफेक है। बहरहाल मेट्रो पुलिस सहित अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वीडियो पर कोई बयान देना संभव होगा। अभी सभी वीडियो की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों होली के रंग लगाकर अभद्र हरकत करने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में सफेद साडी और सूट पहने दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग (Girls Vulger Holi In Delhi Metro) लगाती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक कपड़े के ऊपर काफी सारा गुलाल भी रखा दिख रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म 'रामलीला' का फेमस सॉन्ग 'अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे' बज रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मेट्रो के अंदर मास्टरबेट और ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एस.एम फरीस @farismohaab नाम के हैंडल वाले यूजर द्वारा शेयर किए गए महज 45 सेकेंड के इस वीडियो में मेट्रो कोच में इन लड़कियों के अलावा और अन्य यात्री दिख रहा है। एक्स पर पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, लेकिन हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story