भारत
काली थार का क्रेज और फिर किया क्राइम...4 बच्चों ने पड़ोसी के घर को बनाया निशाना
jantaserishta.com
1 Feb 2026 9:00 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा की जेवर पुलिस ने घर की अलमारी से 20 लाख रुपए चोरी होने के मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है, उनके कब्जे से रुपए भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस का कहना है कि इन नाबालिगों ने थार गाड़ी खरीदने के लिए चोरी की थी.
जेवर के रहने वाले पार्श्व ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी घर की अलमारी में रखे 20 लाख रुपए चोरी हो गए हैं. जब चोरी हुई, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. वह वापस आए, तो उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे रुपये गायब थे. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पीड़ित ने बताया कि जमीन बेचकर मिले रुपए अलमारी में रखे थे. इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 4 बाल अपचारियों को जेवर ऋषि रोड के पास से अभिरक्षा में लिया. उनके पास से 2 लाख रुपए भी बरामद किए गए.
चारों बाल अपचारी पीड़ित के पड़ोस में रहते हैं. सभी से सहजता से पूछताछ की गई, जिसमें चारों ने बताया कि उन्हें काले रंग की थार बहुत पसंद है और उन्होंने थार कार खरीदने के लिए चोरी की थी.
इन चारों में से एक लड़का पीड़ित के घर जाता था. उसी ने देख लिया था कि इनकी अलमारी में 20 लाख रुपए रखे हैं. उसके बाद अपने दोस्तों को उसने बुलाया और जब कोई घर पर नहीं था तो दीवार फांदकर घर के अंदर गए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रुपए चोरी कर लिए. इसके बाद उन्होंने पैसों को छुपा दिया.
इन बच्चों को काले रंग की थार बहुत पसंद थी, जिसे अक्सर यह रील में देखा करते थे. इसीलिए इसको खरीदने के लिए चोरी की थी. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के घर से 20 लाख रुपए चोरी हो गए हैं. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया.
पुलिस ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी की मदद से 4 बाल अपचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें काले रंग की थार बहुत पसंद है. इन पैसों से थार खरीदना चाहते थे. पुलिस ने रुपए बरामद कर लिए हैं, आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





