भारत

OMG! कारीगर की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद, थूक कर रोटी सेंकने का मामला

jantaserishta.com
9 Jan 2026 9:01 AM IST
OMG! कारीगर की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद, थूक कर रोटी सेंकने का मामला
x
वीडियो भी सामने आया.
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने की घिनौनी और शर्मनाक घटना सामने आई है. यह हरकत मधुबन बापूधाम इलाके में दुहाई रैपिड स्टेशन के पास स्थित 'चिकन पॉइंट' नाम की दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने की है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कारीगर तंदूर में रोटियां सेंकने से पहले उन पर थूकता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.
दुकान पर मौजूद किसी व्यक्ति ने कारीगर की इस हरकत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया. वीडियो देखने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल कार्रवाई की मांग की और पुलिस को सूचना दी. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सेहत के लिए भी खतरा पैदा करती हैं. सूचना मिलते ही मधुबन बापूधाम पुलिस हरकत में आई.
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने कहा कि 8 जनवरी को चौकी वर्धमानपुरम क्षेत्र से वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर रोटी बनाए जाने की बात कही गई. पुलिस ने वीडियो की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हुए. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कारीगर जावेद अंसारी निवासी मुरादनगर क्षेत्र को हिरासत में ले लिया गया.
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. खाद्य विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है, ताकि दुकान की जांच कर जरूरी कदम उठाए जा सकें. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गाजियाबाद में इससे पहले भी खाद्य पदार्थों में गंदगी मिलाने और अस्वच्छ तरीके से खाना तैयार करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. कभी जूस में पेशाब मिलाने तो कभी थूक लगाकर रोटियां पकाने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं.
इन घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null