भारत
जंगल में गाय ने विचित्र बछड़े को दिया जन्म, 6 पैर वाला बछड़ा बना लोगों के बीच चर्चा का विषय
jantaserishta.com
21 Feb 2023 4:22 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
कुदरत का एक हैरान करने वाला करिश्मा सामने आया है।
उधमसिंह नगर (आईएएनएस)| उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का नानकमत्ता क्षेत्र इन दिनों सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कुदरत का एक हैरान करने वाला करिश्मा सामने आया है। नानकमत्ता क्षेत्र में एक छह पैर वाला एक बछड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां जंगल में गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया।
जो कि कई शारीरिक विषमताओं के चलते लोगों को हैरान किए हुए है। बछड़े के चार की जगह छह पैर हैं। इतना ही नहीं उसकी दो पूंछ के अलावा दो मूत्राशय भी हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इतनी सारी शारीरिक विषमताएं होने के बावजूद बछड़ा बिलकुल स्वस्थ है। बछड़े को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
ये घटना हंसपुर खत्ता क्षेत्र की है। जहां 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जो कि जन्म से ही विचित्र है। छह पैर वाले बछड़े के पैदा होने की सूचना इलाके में फैली तो आसपास के लोग गुर्जर के घर पहुंचने लगे।
रनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के घर पहुंचकर गाय के बछड़े की जानकारी ली। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि गाय के जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है। बता दें कि खत्तों के जंगल में सैकड़ों गुर्जर रहते हैं, जो कि पशुपालन के काम से जुड़े हैं। गुलाम नवी भी इनमें से एक हैं।
उन्होंने बताया कि वो गाय-भैंस पालकर और दूध बेच कर अपने परिवार की गुजर-बसर करते हैं। जब से उनके घर में विचित्र बछड़ा पैदा हुआ है, वो इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके घर पहुंचकर बछड़े के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
हालांकि अभी वन विभाग के किसी अधिकारी ने विचित्र बछड़े की जांच नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।
Tagsउत्तराखंडउधमसिंह नगरनानकमत्ताबछड़ाछह पैर वाला बछड़ाUttarakhandUdham Singh NagarNanakmattaCalfCalf with six legs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





