भारत

साले की हत्या के दोषी जीजा को कोर्ट ने सुनाई ये सजा, अब जीवन भर होगा पछतावा

jantaserishta.com
30 Aug 2025 1:48 PM IST
साले की हत्या के दोषी जीजा को कोर्ट ने सुनाई ये सजा, अब जीवन भर होगा पछतावा
x
जानें पूरा मामला.
गुरुग्राम: नूंह की एक अदालत ने सिकरावा गांव में अपने साले की हत्या के जुर्म में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा ने दोषी पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. एक एजेंसी के मुताबिक नवंबर 2008 में पैसों के विवाद में सूरज को उसके साले सतपाल ने गोली मार दी थी.
गोली लगने से गंभीर हालत में सूरज को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके पिता ने 4 नवंबर को अपनी शिकायत में दावा किया था कि सूरज की हत्या सतपाल और उसके भाइयों कल्लू और रिंकू ने की है.
जिसके बाद मामले में पिनगवां पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच में सतपाल को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली. इसे अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल, घटनास्थल से खून से सने कपड़े व खाली कारतूस भी बरामद किया था.
हालांकि, कल्लू और रिंकू को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. नूंह के डीएसपी हरिंदर कुमार ने बताया, "नूंह पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और अदालत में अभियोजन पक्ष की मज़बूत दलीलों से सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर यह साबित हो गया कि सतपाल ने ही हत्या की थी. अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाकर मामले का निपटारा कर दिया."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story