भारत

गोली मारने के मामले में नाबालिग को कोर्ट ने पाया दोषी, जज ने सुनाया ऐसा फैसला हर तरफ हो रही चर्चा

jantaserishta.com
1 Aug 2021 11:14 AM IST
गोली मारने के मामले में नाबालिग को कोर्ट ने पाया दोषी, जज ने सुनाया ऐसा फैसला हर तरफ हो रही चर्चा
x
अनोखी सजा दी है.

गोपालगंजः कुचायकोट थाने के एक गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किशोर को गोली मारने के अभियुक्त किशोर को दोषी पाते हुए किशोर न्याय बोर्ड ने एक अनोखी सजा दी है. किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट राकेश मणी तिवारी व सदस्य ममता श्रीवास्तव के द्वारा मामले की सुनवाई के बाद 10 लोगों को दो माह में साक्षर बनाने की सजा दी है. जो ग्राम पंचायत के मुखिया के पर्यवेक्षण में किया जाएगा. अब इस सजा की चर्चा हर तरफ हो रही है.

न्यायालय ने किशोर को एक मौका देते हुए समझाया कि अब घर जाकर लोगों को साक्षर बनाने की सजा को पूरा करे. साथ ही जीवन में पढ़-लिखकर एक बेहतर नागरिक बने. दरअसल, किशोर पर लगे आरोपों की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही थी. दोनों पक्षों से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के बाद बोर्ड ने घटना में सलिप्तता पाते हुए किशोर को यह सजा दी है. साथ ही उसे समझाया गया कि वे बेहतर नागरिक बन सके.
घटना के संबंध में जानकार सूत्रों ने बताया कि कुचायकोट थाने के एक गांव में पांच जून 2019 को क्रिकेट खेलने के विवाद में एक किशोर को गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल किशोर महीनों मौत से जूझता रहा. इस मामले में कई आरोपितों में एक किशोर भी शामिल था. इस किशोर को यह अनोखी सजा दी गई है और उसे सुधरने के लिए एक मौका दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story