भारत

बेवफाई: अदालत ने तलाक को दी मंजूरी, पति के मना करने के बाद भी पत्नी देर रात पराए शख्स से करती है बात

jantaserishta.com
20 Feb 2022 12:12 PM IST
बेवफाई: अदालत ने तलाक को दी मंजूरी, पति के मना करने के बाद भी पत्नी देर रात पराए शख्स से करती है बात
x
हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

तिरुवनंतपुरम: पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर एक मामले में केरल हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर पति के बार- बार मना करने के बावजूद पत्नी देर रात किसी पराए शख्स से बात करती है तो इसे वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में रखा जाएगा। कोर्ट ने दंपती को इसी बिनाह पर तलाक की मंजूरी दी। बता दें कि पति ने फैमली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी। पति ने याचिका में तलाक के लिए क्रूरता और व्यभिचार का हवाला दिया था।

कोर्ट ने कहा कि फोन कॉल को लेकर दिए गए प्रमाण ही यह साबित करने के लिए काफी नहीं है कि महिला व्यभिचार कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं और वे इससे पहले भी तीन बार अलग हो चुके हैं। ऐसे में पत्नी को अपने रिश्ते के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था हालांकि उसने ऐसा नहीं किया।
इस दंपती के बीच संबंध पहले भी अच्छे नहीं रहे हैं। साल 2012 में पत्नी ने ससुराल वालों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story