भारत

बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना, नीचे गिरकर घायल

jantaserishta.com
18 July 2024 8:46 AM IST
बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना, नीचे गिरकर घायल
x
ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन के कैंची बाजार में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
शहर में दिन दहाड़े इस तरह की घटना होने के कारण लोग पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पैदल जा रही होती है और पीछे से बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनते हैं। इस दौरान महिला नीचे गिरकर घायल हो जाती है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह रोज की तरह अपने काम से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे उसका पर्स छीनने की कोशिश की और वह जमीन पर गिर गई। पीड़ित महिला ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि जो महिलाएं अकेले काम पर जाती हैं वह खुद को सुरक्षित महसूस करे।
इससे पहले सोमवार को बाइस सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से पर्स और मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।
पीड़िता ने बताया था कि वह बेटे को रिश्तेदारों के घर छोड़कर स्कूटी से वापस लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर कहा कि उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट गिर गई है। इसके बाद नंबर प्लेट देखने के लिए महिला ने स्कूटी रोकी तो लुटेरों ने उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story