भारत

बेडरूम में घुसकर दंपत्ति को मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल

Shantanu Roy
10 Aug 2023 9:12 AM GMT
बेडरूम में घुसकर दंपत्ति को मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल
x
कमरे में बंद कर की लूटपाट
मेरठ। मेरठ में गुरुवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी। हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। उन्हें KMC अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। वारदात सुबह 8 बजे देहली गेट इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी DK जैन उर्फ धनकुमार जैन (70) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों पहले घर के अंदर घुसे। इसके बाद कारोबारी के बेटे अभिषेक और पोती ताशी को कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में लूटपाट की। इस दौरान DK जैन और उनकी पत्नी जग गए। विरोध किया तो DK जैन के सीने में गोली मार दी। बीच-बचाव में भी पति को भी गोली मार दी। दिनदहाड़े शहर की पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही IG नचिकेता झा, SSP रोहित सिंह सजवाण, SP सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास लगे हुए CCTV में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। उसको पूरे घर की जानकारी थी। यह भी पता था कि एक बेटा मॉर्निंग वॉक के लिए कितने बजे जाता है। क्योंकि, उसके जाने के बाद ही बदमाशों ने घर में एंट्री की। वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। वह कुछ दिन पहले ही मेरठ आया था। जबकि बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को यह भी आशंका है कि हमलावरों को कारोबारी ने पहचान लिया होगा। इसलिए हत्या कर दी। घर से कुछ सामान भी गायब है।
वारदात की जानकारी तब हुई, जब दूधिया घर पहुंचा। दूधिया ने आवाज लगाई। अंदर से कोई नहीं निकला। तब वह घर के अंदर गया। अंदर देखा तो खून से लथपथ दोनों पड़े हुए थे। इसके बाद दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया। पुलिस ने दूधिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ''सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली मारकर लूटपाट की। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शुरुआती जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। वारदात के वक्त घर में 4 लोग मौजूद थे। सामान कितना गया, यह अभी चेक कर रहे हैं।''
Tagsबेडरूम में डबल मर्डरडबल मर्डरदंपत्ति की हत्यादंपत्ति को मारी गोलीदंपत्ति मर्डरdouble murder in bedroomdouble murdercouple murdercouple shot deadउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story