भारत

हॉस्पिटल में जोड़े ने शादी रचाई, कैसे हुआ हादसा?

jantaserishta.com
24 Nov 2025 9:53 AM IST
हॉस्पिटल में जोड़े ने शादी रचाई, कैसे हुआ हादसा?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: केरल से 21 नवंबर 2025 को सामने आई यह भावुक घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. शादी के दिन सुबह ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई दुल्हन स्ट्रेचर पर लेटी थी, उसके चारों ओर डॉक्टर और नर्सें खड़ी थीं, और सामने दूल्हा शेरॉन अपनी दुल्हन का हाथ कसकर थामे हुए. अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड उस दिन अचानक शादी का मंडप बन गया.
दुल्हन अवनि शादी से कुछ घंटे पहले अलप्पुझा के कुमारकोम मेकअप कराने जा रही थीं. सुबह करीब 3 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना गंभीर था कि अवनि की रीढ़ की हड्डी में भारी चोट आई. उन्हें पहले कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर हालत गंभीर देखकर कोच्चि के VPS लेकशोर अस्पताल भेज दिया गया.
शादी उसी दिन दोपहर में होनी थी. परिवारों ने महीनों से तैयारी कर रखी थी, मेहमान वेन्यू पहुँच चुके थे, खाना बन चुका था. लेकिन अस्पताल में दुल्हन को स्ट्रेचर पर लेटा देख दोनों परिवारों ने तय किया-मुहूर्त नहीं टूटेगा. अवनि जहां है, वहीं शादी होगी.
अस्पताल प्रशासन ने न्यूरोसर्जरी टीम से सलाह लेकर इमरजेंसी विभाग में ही शादी की व्यवस्था कर दी. डॉक्टरों और नर्सों ने न सिर्फ अनुमति दी, बल्कि गवाह बनकर खड़े भी रहे. दोपहर 12:15 से 12:30 के बीच, तय शुभ मुहूर्त पर, शेरॉन ने स्ट्रेचर पर लेटी अवनि की मांग में सिंदूर भरा. उस पल पूरे वार्ड में एक भावुक सन्नाटा था, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं.
अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुदीश करुणाकरण ने बताया कि अवनि की स्पाइनल इंजरी गंभीर है और उन्हें जल्द सर्जरी की जरूरत होगी. शेरॉन एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और पूरी रस्म के दौरान अपनी दुल्हन का हाथ थामे रहे.
इस बीच, शादी स्थल पर पहुंचे मेहमानों को वही भोजन परोसा गया, क्योंकि वहां मौजूद किसी को उम्मीद नहीं थी कि असली शादी अस्पताल के इमरजेंसी रूम में हो जाएगी. यह अनोखी शादी साबित करती है कि हालात कितने ही कठिन क्यों न हों, सच्चा साथ और रिश्तों की मजबूती हर बाधा को हरा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story