भारत

काफी देर तक जंगल से नहीं लौटे दंपति, आई दिल दहला देने वाली खबर

jantaserishta.com
8 May 2025 10:30 AM IST
काफी देर तक जंगल से नहीं लौटे दंपति, आई दिल दहला देने वाली खबर
x
जांच जारी.
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के सीतारखंड क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव निवासी 38 साल के राजेंद्र गुर्जर अपनी 35 साल की पत्नी रीता के साथ सीतारखंड के जंगल में चिरौंजी लेने गया था. वहां कथित तौर पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद राजेंद्र ने गुस्से में आकर रीता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
हमले में रीता की गर्दन पर जानलेवा वार हो गया और उसकी मौत के बाद उसने उसकी साड़ी का इस्तेमाल कर पास के पेड़ से फांसी लगा ली. एएसपी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, लेकिन घटनास्थल दूर होने के कारण पुलिस को शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि दो सप्ताह पहले ही सोनभद्र से ही हत्या का एक अन्य मामला सामने आया था. यहां जिले में एक युवक को अपने दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. युवक के दोस्त ने बहन को परेशान करने की वजह से उसे चाकू घोंपकर मार डाला.
सोनभद्र जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पीड़ित से नाराज था क्योंकि वह बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लंबे समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था. पीड़ित ने कई बार चेतावनी देने के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदला था, जिससे आरोपी नाराज हो गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story