भारत

दंपति ने एक साथ आत्महत्या करने का लिया फैसला, पुरुष की मौत, महिला ने खींचे कदम

jantaserishta.com
13 Dec 2022 11:36 AM IST
दंपति ने एक साथ आत्महत्या करने का लिया फैसला, पुरुष की मौत, महिला ने खींचे कदम
x
महिला के कान से खून निकल रहा है।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के पथानमथिट्टा जिले में एक दंपति ने एक साथ आत्महत्या करने का फैसला किया, जिसमें 31 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका ने आखिरी समय में अपने पांव पीछे खींच लिए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक होटल में चेक इन किया था। सोमवार की रात महिला के रोने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ है और महिला के कान से खून निकल रहा है।
कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौैके पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महिला के मुताबिक, दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया था, जिसके लिए उन्होंने एक होटल में चेक-इन किया, जहां उन्होंने कुछ दवाइयां खाईं और पुरुष ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि महिला डर गई और चिल्लाने लगी।
उन्होंने रविवार को होटल में चेक इन किया था। वहीं घर न लौटने पर महिला के रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story