भारत
दसवें से पांचवें स्थान पर पहुंची देश की अर्थव्यवस्था: वित्तमंत्री
jantaserishta.com
1 Feb 2023 12:12 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में दसवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि देश के ग्रामीण इलाकों में दीन दयाल अंत्योदय योजना को उल्लेखनीय सफलता मिली। वित्तमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों, उद्योगों व राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाएगी, ताकि इनके सहयोग से देश में विकास की नई लकीर खींची जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च को सहयोग करेगी और अनुसंधान कार्यो को बढ़ावा देगी।
वित्तमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके तहत किसानों को ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में कृषि ऋण को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ किया जाएगा। वित्तमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने की बात भी कही। इसके लिए सभी राज्यों से सहयोग करने का आग्रह भी किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





