भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून को फिर मनाएगा होली: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
25 March 2024 3:12 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून को फिर मनाएगा होली: जेपी नड्डा
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा की जीत का दावा किया। जेपी नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 4 जून (लोकसभा चुनाव के मतगणना की तारीख) को 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ फिर से होली मनाएगा।
होली खेलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं। यह त्योहार सबके जीवन मे खुशियां लेकर आए। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश तरक्की कर रहा है, आगे बढ़ रहा है उसी तरह से समाज में सुख-शांति बनी रहे। यह त्योहार सभी के लिए मंगलमय रहे और देश आगे भी तरक्की करता रहे।
जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की जीत के दावे को दोहराते हुए कहा, ''आज तो हम होली मना ही रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ देश 4 जून को फिर से होली और खुशियां मनाएगा।
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों मे होने जा रहे हैं। मतगणना 4 जून को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, भाजपा इस बार अकेले 370 और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ 400 पार की बड़ी जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story