भारत
देश को आफताब की नहीं, भगवान राम और पीएम मोदी की जरूरत: सीएम हिमंता
jantaserishta.com
21 Nov 2022 10:29 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने रविवार को विजय संकल्प रोड शो का आयोजन किया। इसके तहत असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और मनोज तिवारी ने दिल्ली के घौंडा विधानसभा क्षेत्र में पांचवें पुश्ते से भजनपुरा चौक तक रोड शो किया। असम के मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे देश को आफताब (श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी) की नहीं, बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति और पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है। हमें लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है। हमें ऐसे कानून चाहिए जहां आफताब को फांसी दी जा सके।"
सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अच्छा नाटक करते हैं। वो सोचते हैं कि हिंदू उनके दुश्मन हैं, लेकिन क्या हिंदुओं के बिना भारत हो सकता है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि चुनाव के नतीजे क्या होंगे।
सरमा ने कहा कि सीएए के लागू करते वक्त दिल्ली में जो हिंसा हुई, उसके लिए केजरीवाल को जनता से माफी मांगनी चाहिए। सरमा के साथ मनोज तिवारी भी रोड शो में मौजूद रहे और भाजपा के लिए वोट मांगा।
गौरतलब है कि एमसीडी के सभी 250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी एमसीडी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





