भारत

'देश सही रास्ते पर चल रहा है, इसमें आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान', राहुल गांधी को दिलीप घोष का जवाब

jantaserishta.com
14 Dec 2025 10:33 AM IST
देश सही रास्ते पर चल रहा है, इसमें आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान, राहुल गांधी को दिलीप घोष का जवाब
x
पश्चिम मिदनापुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर जवाब देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि आज देश सही रास्ते पर चल रहा है और इसमें आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह पहले ही जवाब दे चुके हैं। एक देशभक्त संगठन पिछले सौ सालों से देश में काम कर रहा है। इसके कार्यकर्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री बने हैं। आज देश सही रास्ते पर चल रहा है और इसमें आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान है। भविष्य में राहुल गांधी चाहे जो भी करें, आने वाले समय में हर पद पर संघ का कार्यकर्ता बैठेगा।"
तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत पर दिलीप घोष ने कहा, "दक्षिण भारत में पहले भाजपा कमजोर थी। हम आंध्र प्रदेश में सरकार का हिस्सा हैं। कर्नाटक में सत्ता में रहे और अलग-अलग समय पर तमिलनाडु में भी सहयोगी संगठनों के साथ रहे, लेकिन दक्षिण भारत में पार्टी अपने दम पर जीतने की स्थिति में नहीं थी। आज, भाजपा ने खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है। केरल में पार्टी का विस्तार शुरू हो गया है और यह पूरे अन्य राज्यों में भी फैलेगा।"
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जाने के बाद कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ पर भाजपा दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "सॉल्ट लेक स्टेडियम की घटना पूरे बंगाल के लिए बहुत शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"
दिलीप घोष ने कहा कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। जो लोग पैसे खर्च करके वहां आए थे, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह पुलिस हो, अधिकारी हों या मंच पर मौजूद मंत्री हों। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।"
अमेरिकी टैरिफ पर भाजपा नेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो टैरिफ लगाए थे, उन्हें पहले ही वापस ले लिया गया है। उन्हें एहसास हो रहा है कि भारत के खिलाफ ऐसे कदम नहीं उठाए जा सकते। भारत ने कड़ा जवाब दिया है। यूरोप, एशिया और रूस समेत पूरी दुनिया में हमारा सामान जाता है। यह भारत ने कर दिखाया है कि अमेरिकी समेत कोई भी देश हमारे खिलाफ मनमानी नहीं कर सकता।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story