
x
दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया। खेलों की शुरुआत में भी प्रधानमंत्री ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स 2026 के समापन के साथ वह भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने पूरे देश को अपार खुशी दी है।
प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन आने वाले वर्षों में और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से देश में जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने में भी मदद मिले।
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लगातार बधाई दी। इनमें भारतीय पुरुष सेपकटकरा क्वाड्रेंट टीम भी शामिल रही, जिसने इस स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भाला फेंक में रजत पदक जीतने वाले यशवीर सिंह और कांस्य पदक हासिल करने वाले रोहित यादव की उपलब्धि की भी सराहना की थी। प्रधानमंत्री के संदेश में भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना के साथ देश में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
Next Story





