देश को 5वीं बार मिली बड़ी सफलता, आज एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई

देश में पिछले 24 घंटों में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई. भारत में ये पांचवी बार है कि कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसको लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "भारत ने कोरोना को एक पंच दिया – 5वीं बार 1+ करोड़ टीकों का रिकॉर्ड हासिल किया. देश में सुबह 7 बजे तक 86,01,59,011 वैक्सीनेशन हुआ है. कुल 1,03,71,418 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को पहला डोज लगाया है और 88,35,377 को दूसरा डोज लगाया है. 1,83,49,453 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को पहला कोरोना डोज दिया है जबकि 1,48,33,709 को दूसरा डोज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





