भारत

कोरोना जांच के दाम घटे, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
20 Jan 2022 7:23 PM IST
कोरोना जांच के दाम घटे, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Corona Test) के बढ़ते मामलों के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कोरोना जांच के दाम अब घटा दिए हैं. अब दिल्ली के सभी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR) पहले की तुलना में कम कीमत पर किया जाएगा.

गुरुवार को दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अब दिल्ली में आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए सिर्फ 300 रुपये देने होंगे. पहले इस टेस्ट के लिए राजधानी दिल्ली के लोगों को 500 रुपये चुकाने पड़ते थे. वहीं होम कलेक्शन सैंपल लेने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की 500 रुपये होगी. पहले इस टेस्ट के लिए के लोगों को 700 रुपये चुकाने पड़ते थे.
इसके साथ ही दिल्ली में अब रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story