भारत

एक मई से 18 साल से ऊपर वालों को लग सकेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
19 April 2021 7:21 PM IST
एक मई से 18 साल से ऊपर वालों को लग सकेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
x

एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. मोदी सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. बता दें कि सभी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की मांग उठ रही थी. इस बीच मोदी सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिए जाने का फैसला लिया है. इससे पहले 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी.

देश में कोरोना वायरस का संकट तेज़ी से बढ़ रहा है और हर दिन कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में बेड्स, ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें भी आ रही हैं. इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह से ही कोरोना संकट को लेकर बैठकें कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11.30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना संकट को लेकर बैठक की, जिसमें कोरोना के ताजा हालात को लेकर चर्चा हुई. अब पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के बड़े डॉक्टर्स के साथ संवाद कर रहे हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story